अब आप FREE में भी अपना आधार कार्ड अपडेट कर पाएंगे
(UIDAI) यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जितने भी आधार धारक है उनको फ्री में उनके आधार कार्ड के जानकारी को अपडेट करने का विकल्प अब 14 जून 2024 तक का अंतिम समय दिया जा रहा है। इससे पहले भी आधार सुधार के लिए 14 मार्च तक की डेडलाइन (Last date) दी गई थी, जिसे अब बड़ाकर 14 जून 2024 कर दिया गया है। आधार कार्ड सुधार करने के सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक आधार कार्ड अपडेट करने का विकल्प (Option) यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से अभी इसे फ्री में दिया गया है आप फ्री में इसे अपडेट करा सकते हैं । यह विकल्प पहले केवल 14 मार्च तक के लिए दिया जा रहा था लेकिन अब यह डेडलाइन बढ़ाकर 14 जून कर दी गई है। इसका मतलब है कि अब आप इसे 14 जून 2024 तक सुधार करा सकते हैं। ध्यान रहे, आधार कार्ड उन्हें फ्री में अपडेट किया जाएगा जो केवल जो उन कार्ड धारकों को मिल रहा है, जो अपना एड्रेस या बायोमेट्रिक,डेमोग्राफिक अपडेट करना चाहते हैं। यह काम घर बैठे लैपटॉप या स्मार्टफोन ब्राउजर के जरिए किया जा सकता है और इसके लिए किसी फीस का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। वहीं, बायोमेट्रिक डाटा अपडेट करने के लिए नजदीकी आधार केंद्र तक जाना होगा।
इसलिए मिल रहा है फ्री अपडेट का विकल्प
ढेरों ऐसे आधार कार्ड धारक हैं, जिनका एड्रेस बदल गया है या तो आधार कार्ड पर मौजूद Details अपडेट करना जरूरी हैं। अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स या एड्रेस प्रूफ अपडेट करने के लिए घर बैठे एड्रेस अपडेट करने का विकल्प दिया गया है और किसी तरह का भुगतान नहीं करना पड़ता। हालांकि, आधार centre पर इसी सेवा के लिए फीस देना पड़ता है।
फ्री में ऐसे अपडेट करें अपना आधार कार्ड
- आपको www.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब यहां आपको आधार कार्ड और आधार कार्ड का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी के मदद से इस पोर्टल को लॉगिन करना होगा।
- यहां आपको अपना 'Name/Gender/Date of Birth & Address Update' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- 'Update Aadhaar Online' ऑप्शन पर टैप करने के बाद डेमोग्राफिक ऑप्शंस की लिस्ट में से 'address' का चुनाव करें और 'Proceed to Update Aadhaar' पर क्लिक करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद नया एड्रेस लिखना होगा।
- बिना किसी भुगतान के अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगा और आपको सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिल जाएगा। इस नंबर के जरिए रिक्वेस्ट का स्टेटस घर बैठे चेक कर सकते हैं।
तय किया हुआ Date तारीख पर आप अपना अपडेटेड आधार कार्ड इसी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हो। बाकी जानकारी अपडेट करवाने के लिए आपको नजदीकी आधार केंद्र तक जाना होगा और और उसके काम का फीस देना होगा और आपका काम हो जाएगा।

